
Weather Forecast: उत्तर भारत में ठंड का सितम, सर्द हवाओं से बढ़ी गलन, जानें मौसम का पूरा अपडेट
AajTak
दिल्ली में शुक्रवार यानी 6 जनवरी को भी ठंड से राहत मिलते नहीं दिख रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रह सकता है. इसके अलावा भारी शीतलहर का भी प्रकोप देखने को मिल सकता है. देश के अन्य राज्यों का भी यही हाल है.
उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में भारी ठंड पड़ रही है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. यह दो साल में जनवरी में सबसे तापमान रहा है. राजधानी में बुधवार को यह 4.4 डिग्री था. दिल्ली का न्यूनतम तापमान डलहौजी (4.9 डिग्री सेल्सियस), धर्मशाला (5.2 डिग्री), कांगड़ा (3.2 डिग्री), शिमला (3.7 डिग्री), देहरादून (4.6 डिग्री), मसूरी (4.4 डिग्री) और नैनीताल (6.2 डिग्री) से कम रहा. दिल्ली के लोधी रोड, आयानगर और रिज के मौसम केंद्रों ने न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.8 डिग्री सेल्सियस, 2.2 डिग्री और 2.8 डिग्री दर्ज किया. दिल्ली में शुक्रवार यानी 6 जनवरी को भी ठंड से राहत मिलते नहीं दिख रही है.
अगले कुछ दिन ठंड से राहत नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक 6 जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रह सकता है. इसके अलावा भारी शीतलहर का भी प्रकोप देखने को मिल सकता है. आईएमडी के मुताबिक, शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति अगले 24 घंटों तक जारी रहने की भविष्यवाणी की गई है, हालांकि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में कुछ सुधार होगा, जिसके 7 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है.
मध्य प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड
वहीं, मध्य प्रदेश के शुक्रवार सुबह तक इंदौर, जबलपुर, अनूपपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नीमच, खंडवा, झाबुआ, धार, रतलाम और बुरहानपुर जिलों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है. ग्वालियर, छतरपुर और दतिया में शीतलहर की संभावना है, पिछले दो जिलों में भी पाला पड़ने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि मध्य प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस छतरपुर जिले के नौगांव में दर्ज किया गया.
अन्य राज्यों का हाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











