
Watch: Bhuvneshwar Kumar से छूटा कैच तो Rohit Sharma ने गेंद को मारी लात, वायरल हो गया वीडियो
ABP News
India vs West indies: टीम इंडिया ने कोलकाता में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को हरा दिया. इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने एक अहम कैच छोड़ दिया.
India vs West indies Bhuvneshwar Kumar Rohit Sharma: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 8 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त भी हासिल कर ली. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 186 रन बनाए. इसके जवाब में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी 178 रन ही बना सके. वेस्टइंडीज की पारी के दौरान भुवनेश्वर कुमार ने एक कैच छोड़ दिया है. इस कैच के छूटने के बाद कप्तान रोहित शर्मा गुस्सा हो गए और उन्होंने गुस्सा जाहिर भी किया.
दरअसल वेस्टइंडीज की पारी के दौरान भारत की ओर से 16वां ओवर भुवनेश्वर कुमार रह रहे थे. जबकि वेस्टइंडीज की ओर से रोवमेन पॉवेल स्ट्राइक पर थे. इस ओवर की पांचवें गेंद पर पॉवेल ने शॉट मारा. गेंद हवा में काफी ऊपर तक गई, नीचे भुवनेश्वर थे. वे गेंद के ठीक नीचे पहुंचे और कैच लपकने का प्रयास किया. लेकिन कैच छूट गया.

Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव आज अपने बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी रचाने वाले हैं.

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
Team India Siddhivinayak Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे.

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.










