
IPL 2026 Schedule: आईपीएल पहले चरण का शेड्यूल जारी, RCB vs SRH मैच से होगा आगाज!
ABP News
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी हो गया है. 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सीजन का पहला मैच खेला जाएगा, जबकि इस सीजन कुल 84 मुकाबले खेले जाने हैं.
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. IPL 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से होगा. यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाना तय है. हालांकि RCB के घरेलू मैचों को लेकर अभी थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है. स्टेडियम की तैयारियों का अंतिम निरीक्षण 13 मार्च को एक विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाएगा. इसके बाद ही यहां सभी मैच कराने को अंतिम मंजूरी मिलेगी.
IPL पहले चरण में 20 मैचों का ऐलान
BCCI ने फिलहाल टूर्नामेंट के पहले चरण यानी 28 मार्च से 12 अप्रैल तक के 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है. बाकी मैचों का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा. इसकी वजह आने वाले विधानसभा चुनाव बताए जा रहे हैं, जिनकी तारीखें तय होने के बाद पूरा शेड्यूल सामने आएगा.
इस बार कुल 84 IPL मैच खेले जाएंगे

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.












