
Vrat Tyohar List June 2025: निर्जला एकादशी से लेकर जगन्नाथ रथ यात्रा तक, जून के महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार
AajTak
Vrat Tyohar List June 2025: इस बार जून में हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ और आषाढ़, दो मासों का संगम हो रहा है, जिससे कई व्रत और पर्व विशेष फलदायी माने जाएंगे. आइए जानें जून 2025 में आने वाले इन खास धार्मिक त्योहारों की पूरी सूची.
June 2025 Vrat Tyohar List: अंग्रेजी कैलेंडर का छठा महीना जून इस बार खास धार्मिक संयोग लेकर आ रहा है. जून 2025 की शुरुआत 1 तारीख, रविवार से हो रही है. यह महीना आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसमें जल तत्व से जुड़े व्रत और पर्वों का विशेष महत्व होता है.
इस बार जून में हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ और आषाढ़—दो मासों का संगम हो रहा है, जिससे कई व्रत और पर्व विशेष फलदायी माने जाएंगे. गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, वट सावित्री व्रत, गुप्त नवरात्रि और जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार इस महीने मनाए जाएंगे. आइए जानें जून 2025 में आने वाले इन खास धार्मिक त्योहारों की पूरी सूची.
जून 2025 व्रत त्योहार लिस्ट
4 जून: महेश नवमी 5 जून: गंगा दशहरा 6 जून: निर्जला एकादशी 8 जून: प्रदोष व्रत 10 जून: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत 11 जून: कबीरदास जयंती, ज्येष्ठ पूर्णिमा 12 जून: आषाढ़ माह शुरू 14 जून: कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी 15 जून: मिथुन संक्रांति 21 जून: योगिनी एकादशी 23 जून: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि 25 जून: आषाढ़ अमावस्या 26 जून: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 27 जून: जगन्नाथ रथ यात्रा 28 जून: विनायक चतुर्थी
जून माह के ग्रह गोचर
06 जून: बुध का मिथुन राशि में गोचर 07 जून: मंगल का सिंह राशि में गोचर 09 जून: बृहस्पति मिथुन राशि में अस्त 11 जून: बुध का मिथुन राशि में उदय 15 जून: सूर्य का मिथुन राशि में गोचर 22 जून: बुध का कर्क राशि में गोचर 29 जून: शुक्र का वृषभ राशि में गोचर

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












