
Vivo V60e भारत में लॉन्च, 200MP कैमरा के साथ मिलेगी 6500mAh की बैटरी, इतनी है कीमत
AajTak
Vivo V60e Price in India: वीवो का सबसे सस्ता 200MP कैमरे वाला फोन लॉन्च हो गया है. कंपनी ने Vivo V60e को लॉन्च किया है, जिसमें डुअल रियर और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. हैंडसेट 6500mAh की बैटरी के साथ आता है. इसमें आपको वीवो के फ्लैगशिप डिवाइस वाला ही डिजाइन मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी खास बातें.
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने अपना नया हैंडसेट Vivo V60e भारत में लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी की V60 सीरीज का नया डिवाइस है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें MediaTek Dimensity प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलेगा.
फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. Vivo V60e में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. हैंडसेट में AI ऑरा लाइट दी गई है. आइए जानते हैं मिड प्रीमियम रेंज में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की खास बातें.
Vivo V60e तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च हुआ है. फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है. स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन 33,999 रुपये में लॉन्च हुआ है.
यह भी पढ़ें: Vivo-iQOO यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, खत्म होगी Funtouch OS की कहानी
इसे आप दो कलर ऑप्शन एलिट पर्पल और नोबल गोल्ड में खरीद सकते हैं. ये स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. साथ ही आप इसे ऐमेजॉन और फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकेंगे. इसकी सेल 10 अक्टूबर से शुरू होगी.
Vivo V60e में 6.77-inch का क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए डायमंड शील्ड ग्लास इस्तेमाल किया गया है. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलेगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









