
Vivo का धमाल! सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ ये फीचर्स, जानें कीमत
AajTak
Vivo Y02 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी का ये बजट स्मार्टफोन है. इसकी कीमत 10 हजार रुपये से भी कम रखी गई है. Vivo Y02 में ऑक्टा-कोर MediaTek प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है. जानें इसकी दूसरी डिटेल्स और कीमत.
Vivo Y02 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये कंपनी का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है. कंपनी के इस 4G स्मार्टफोन में 6.51-इंच की HD+ FullView स्क्रीन दी गई है. इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और इसके रियर में 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
Vivo Y02 की कीमत और उपलब्धता
Vivo Y02 की कीमत एकमात्र 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 8,999 रुपये रखी गई है. इस फोन को आर्किड ब्लू और कॉस्मिक ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसकी सेल वीवो के ई-स्टोर के अलावा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी होगी. हालांकि, इसकी उपलब्धता को लेकर कंपनी ने जानकारी नहीं दी है.
Vivo Y02 के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Y02 Android 12 Go Edition बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम करता है. इस फोन में 6.51-इंच की HD+ FullView स्क्रीन दी गई है. इसका डिस्प्ले आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि इससे बेहतर व्यूइंग एक्सपीरिएंस मिलेगा. सेल्फी के लिए इसमें वॉटरड्रॉप-स्टाइल कटआउट दिया गया है.
Vivo Y02 में ऑक्टा-कोर MediaTek चिपसेट दिया गया है. हालांकि, कंपनी ने इसके बारे जानकारी नहीं दी है. लेकिन, माना जा रहा है कि यह Helio P22 चिपसेट हो सकता है. इसके साथ 3GB रैम दिया जा सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











