
Vivah Panchami 2022: विवाह पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी
AajTak
Vivah Panchami 2022: आने वाली है विवाह पंचमी. इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था. इस बार विवाह पंचमी 28 नवंबर 2022 सोमवार को मनाई जाएगी. मान्यता के अनुसार, इस दिन जो कोई भी व्यक्ति अपने घर में मां सीता और प्रभु श्री राम का विवाह कराता है, उसके जीवन में सुख और समृद्धि आती है.
Vivah Panchami 2022: मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी के दिन भगवान राम ने माता सीता के साथ विवाह किया था. दरअसल, विवाह पंचमी श्रीराम विवाहोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस बार विवाह पंचमी 28 नंवबर को मनाई जाएगी. इस दिन माता सीता और भगवान राम की विवाह करवाना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन जो कोई भी व्यक्ति मां सीता और प्रभु श्री राम का विवाह कराता है, उसके जीवन में सुख और समृद्धि आती है.
विवाह पंचमी शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की विवाह पंचमी 27 नवंबर 2022 को शाम 04 बजकर 25 मिनट से प्रारंभ होगी और 28 नवंबर 2022 को दोपहर 01 बजकर 35 मिनट पर इसका समापन होगा. उदयातिथि के अनुसार विवाह पंचमी 28 नवंबर को मनाई जाएगी.
विवाह पंचमी शुभ योग
विवाह पंचमी का अभिजित मुहूर्त 28 नवंबर को सुबह 11 बजकर 53 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा. अमृत काल शाम 05 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. इस दिन सर्वार्थि सिद्धि योग सुबह 10 बजकर 29 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 06 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. रवि योग सुबह 10 बजकर 29 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 06 बजकर 55 मिनट तक.
विवाह पंचमी के दिन करें ये उपाय

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












