Vitamin A Deficiency: आंखों की रौशनी कम हो रही है तो हो सकती है विटामिन ए की कमी, जानिए क्या खाएं
ABP News
Vitamin A Supplement: अगर आपको शरीर में विटामिन A की कमी है तो खाने में फल, सब्जियां, अंडे, दूध, पीली और नारंगी सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए.
Vitamin A Deficiency: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी विटामिन्स की जरूरत होती है. आपको अपने खान-पान में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे सभी विटामिन्स की कमी पूरी हो सके. शरीर के लिए विटामिन ए भी बहुत जरूरी है. विटामिन ए खासतौर से आखों के लिए बहुत जरूरी है. विटामिन ए से त्वचा, हड्डियां और शरीर की दूसरी कोशिकाएं मजबूत होती हैं. विटामिन ए में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. जो कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाते है. विटामिन ए हमारे शरीर से सूजन की समस्या दूर करती है और इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करती है. विटामिन ए फेफड़े, किडनी और दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी जरूरी है. अगर शरीर में विटामिन ए की कमी हो जाती है तो इससे कई तरह की बीमारी हो सकती हैं. विटामिन ए की कमी से बीमारीविटामिन ए की कमी से आंखों की रौशनी में कमी, आंखों में सूखापन, बाल रूखे हो जाते हैं. विटामिन ए की कमी से त्वचा में रुखापन, बार-बार सर्दी-जुकाम, कमजोरी, नींद नहीं आना, थकान, रतोंधी और निमोनिया जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इसलिए आपको शरीर में विटामिन ए की कमी को पूरा करना जरूरी है.More Related News

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












