
Army Recruitment New Rule:सेना भर्ती में नया नियम लागू,ग्रेजुएट जवानों को मिली बड़ी राहत;जल्द बनेंगे अफसर
ABP News
Army Recruitment New Rule:भारतीय सेना ने ट्रेनिंग नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए ग्रेजुएट जवानों के लिए अफसर बनने का रास्ता आसान कर दिया है.जानें क्या है नया नियम?
भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सेना ने अपने ट्रेनिंग सिस्टम में बदलाव किया है, जिससे अब ग्रेजुएट जवानों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. यह फैसला खासतौर पर सेना में अफसरों की कमी को देखते हुए लिया गया है.
ACC एंट्री स्कीम में क्या हुआ बदलाव?
आर्मी कैडेट कॉलेज एंट्री स्कीम के तहत अब बड़ा बदलाव किया गया है.पहले इस स्कीम के जरिए अफसर बनने के लिए जवानों को लंबा ट्रेनिंग प्रोसेस पूरा करना पड़ता था. इसमें 3 साल की पढ़ाई और उसके बाद 1 साल की ट्रेनिंग शामिल थी. लेकिन अब इस प्रक्रिया को छोटा कर दिया गया है.नए नियमों के अनुसार, जो जवान पहले से ग्रेजुएट हैं, उन्हें अब 3 साल की पढ़ाई नहीं करनी होगी. उन्हें सीधे ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वे लगभग 1.5 साल में ही अफसर बन सकेंगे.इससे समय की काफी बचत होगी और योग्य जवानों को जल्दी मौका मिलेगा.किन जवानों को मिलेगा फायदा?यह बदलाव खासतौर पर ग्रेजुएट जवानों के लिए किया गया है. यानी जो सैनिक अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, उन्हें अब पहले जैसी लंबी पढ़ाई से नहीं गुजरना पड़ेगा.हालांकि, जो जवान केवल 12वीं पास हैं, उनके लिए नियम पहले जैसे ही रहेंगे.उन्हें अभी भी ACC में 3 साल की पढ़ाई और फिर 1 साल की ट्रेनिंग पूरी करनी होगी. यानी उनके लिए कुल 4 साल का समय लगेगा.
यह भी पढ़ें - UP Board: यूपी बोर्ड का नया कैलेंडर जारी, 1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, पूरे साल का शेड्यूल तय

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












