
Range Rover से लेकर Lamborghini Urus तक, इन लग्जरी कारों में घूमती हैं अनन्या बिड़ला
ABP News
Ananya Birla Luxury Car Collection: देश के फेमस बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला लग्जरी लाइफ जीती हैं. क्या आप जानते हैं कि इनके पास कितनी महंगी लग्जरी कारें मौजूद हैं?
अनन्या बिड़ला इन दिनों काफी चर्चा में हैं. इनके पिता कुमार मंगलम बिड़ला ने RCB आईपीएल टीम खरीदी है. अनन्या क्रिकेट फैन होने के साथ ही एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं. अपने शानदार लाइफस्टाइल के लिए मशहूर अनन्या बिड़ला का कार कलेक्शन बेहद लग्जरी है.
अनन्या बिरला के पास कई बेहद महंगी और शानदार कारें हैं, जो उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को दिखाती हैं. इनकी पहचान स्पोर्ट्स कार लवर के तौर पर भी है. अक्सर ये अपनी लग्जरी कारों के साथ स्पॉट की जाती हैं. इनके कार कलेक्शन में Range Rover Vogue जैसी दमदार कार मौजूद है, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
इसके अलावा इनके कलेक्शन में खास कार Lamborghini Urus है, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये के करीब है. यह दुनिया की सबसे पावरफुल SUV में से एक है. इसके अलावा उनके पास Porsche Boxster S जैसी स्पोर्ट्स कार भी है, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है और यह अपनी स्पीड और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है.
अनन्या बिड़ला के गैराज में BMW Z4 भी शामिल है, जो एक स्टाइलिश और पावरफुल स्पोर्ट्स कार है. इसके साथ ही Jaguar XF जैसी लग्जरी सेडान भी उनके पास है, जो आराम और क्लास का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मानी जाती है.अनन्या के पास BMW 7 Series भी है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












