
Vishesh: नम आंखों से महारानी को अंतिम विदाई, देखिए लंदन से स्पेशल बुलेटिन
AajTak
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार कुछ देर बाद होने ही वाला है. हर आंख नम है. कल से हर आंख अपनी महारानी की आखिरी झलक पाने को बेकरार दिख रही है. 70 साल तक ब्रिटेन के सिंहासन पर बैठने वाली महारानी के बारे में कहा जाता था कि उनका वचन ही उनका शासन था. भारत से लेकर अमेरिका तक के राष्ट्राध्यक्ष महारानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. एलिजाबेथ के जाने से ब्रिटेन में एक खालीपन महसूस किया जा रहा है जिसे भरने में फिलहाल वक्त लगेगा. चित्रा त्रिपाठी के साथ लंदन से देखिए विशेष.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.












