
Virat Kohli Test Captaincy: विराट कोहली ने इस दिग्गज को पहले ही बता दिया था कप्तानी छोड़ने का फैसला!
AajTak
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज के बाद जब कप्तानी छोड़ी, तब हर कोई हैरान था. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अब विराट कोहली के फैसले को लेकर एक खुलासा किया है.
Virat Kohli Test Captaincy: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने खुलासा किया है कि विराट कोहली ने आईपीएल 2021 के दौरान ही उनसे व्हाइट बॉल फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने की बात कह दी थी. भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ वक्त से कप्तानी को लेकर बहस चल रही है, इसी बीच रिकी पोंटिंग का ये बयान चौंकाने वाला है. रिकी पोंटिंग ने एक इंटरव्यू में विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के फैसले पर बात की. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा कि विराट कोहली का टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला हैरान करने वाला था, क्योंकि आईपीएल के दौरान मेरी उनसे जो बात हुई थी वो ऐसी नहीं थी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












