
Virat Kohli Rohit Sharma: विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और अश्विन के खिलाफ एक्शन के मूड में BCCI
AajTak
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को अपने ही घर में शर्मसार होना पड़ा है. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. तीसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. मैच के तीसरे दिन (3 नवंबर) ही कीवी टीम ने भारत को 25 रनों से करारी शिकस्त दी. सीरीज में हार के बाद अब BCCI सीनियर खिलाड़ियों पर एक्शन लेने के मूड में दिख रहा है.
BCCI To Take Big Step On Virat Kohli Rohit Sharma: न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को 3-0 से शर्मनाक शिकस्त मिली है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खुद ही हार की जिम्मेदारी ली है. मगर इस हार ने रोहित की कप्तानी, उनकी बल्लेबाजी, विराट कोहली समेत सीनियर खिलाड़ियों पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी इन सीनियर खिलाड़ियों के खिलाफ एक्शन लेने के मूड में दिख रहा है.
न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पोजिशन से नीचे फिसल गई है. साथ ही फाइनल में जाने की राह भी बेहद मुश्किल हो गई है. अब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.
कोच गंभीर पर उठे सवाल तो रोहित बचाव में उतरे... शर्मनाक हार के बाद ऐसे किया सपोर्ट
ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहा: रोहित
यह ऑस्ट्रेलियाई सीरीज कप्तान रोहित, कोहली, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के लिए आखिरी हो सकती है. पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है. कप्तान रोहित ने न्यूजीलैंड से तीसरा टेस्ट हारने के बाद भविष्य को लेकर कहा, 'फिलहाल मैं ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं.'
रोहित ने आगे कहा, 'काफी जरूरी है कि हम अगली सीरीज पर फोकस करें जो ऑस्ट्रेलिया है. हमें ऑस्ट्रेलिया सीरीज से हटकर कुछ और नहीं सोचने वाला हूं. मेरे लिए फिलहाल वही सीरीज जरूरी है. हम उसपर ही पूरा फोकस करेंगे.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









