
Virat Kohli, IPL 2024: विराट कोहली को कौन सी बात चुभी? ताबड़तोड़ पारी के बाद बोले- हमारा भी आत्मसम्मान है
AajTak
IPL 2024 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए विराट कोहली ने रविवार (28 अप्रैल) को गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली. बेंगलुरु टीम ने गुजरात को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. मैच में कोहली ने नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे. इस मैच विनिंग पारी के बाद ही कोहली ने आलोचकों को करारा जवाब दिया.
Virat Kohli, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में विराट कोहली का बल्ला अपने जोरों पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान कोहली ने अब तक 10 मैचों में 71.42 के औसत से 500 रन बनाए हैं. इसी के साथ कोहली ने ऑरेंज कैप भी अपने पास रखी हुई है.
कोहली ने इस सीजन में अब तक एक शतक और 4 फिफ्टी लगाई हैं. उसके बावजूद कुछ लोगों ने खराब स्ट्राइक रेट को लेकर कोहली को जमकर ट्रोल किया है. कुछ लोगों और दिग्गजों ने यह तक कह दिया कि कोहली स्पिनर्स के खिलाफ सही से नहीं खेल पाते हैं, खासकर टी20 फॉर्मेट में.
आत्मसम्मान के लिए ही खेलते हैं क्रिकेटर्स
लगता है यही बात कोहली को चुभ गई. तभी उन्होंने रविवार (28 अप्रैल) गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है. कोहली ने इस मैच के बाद कहा कि हमारा भी आत्मसम्मान होता है. क्रिकेटर्स उसी के लिए खेलते हैं.
कोहली ने कहा कि वो 15 सालों से टीम को मैच जिताने और अपने आत्मसम्मान के लिए ही खेल रहे हैं. बता दें कि रविवार को बेंगलुरु टीम ने गुजरात को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. मैच में कोहली ने नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे. इस मैच विनिंग पारी के बाद ही कोहली ने यह बयान दिया है.
'विल जैक्स काफी परेशान नजर आ रहे थे'

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












