
Virat Kohli IND vs AUS: मोहाली में खूब चलता है विराट कोहली का बल्ला, 6 साल पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के उड़ाए थे होश
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टी20 क्रिकेट में मोहाली के पीसीए स्टेडियम पर दूसरी बार आमने-सामने हो रही हैं. इससे पहले 27 मार्च 2016 को मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैदान पर मुकाबला खेला गया था. उस मुकाबले में विराट कोहली ने 82 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारतीय टीम को यादगार जीत दिलाई थी.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का (20 सितंबर) से शुरू हो रही है. चूंकि अगले महीने की 16 तारीख से ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है, ऐसे में यह टी20 सीरीज दोनों टीमों के लिहाज से बेहद अहम साबित होने वाला है. टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम में खेला जाना है.
दूसरी बार मोहाली में टकराएंगी दोनों टीमों
टी20 क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें मोहाली में दूसरी बार आमने-सामने हो रही हैं. इससे पहले 27 मार्च 2016 को मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-10 स्टेज का मुकाबला हुआ था. इस महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से मात देकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहा था.
ऑस्ट्रेलिया ने दिया था 161 रनों का टारगेट
उस मैच में तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में छह विकेट पर 160 रनों का बेहतरीन स्कोर खड़ा किया था. ऐरॉन फिंच ने 43 और ग्लेन मैक्सवेल ने 31 रनों का याोगदान दिया था. भारतीय टीम की तरफ से हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किए थे.
...फिर किंग कोहली ने पलट दी थी बाजी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









