
Virat Kohli Car Collection: King Kohli का लैविश लाइफस्टाइल, मुंबई में फ्लैट, 4 करोड़ की कार समेत ये कलेक्शन
AajTak
किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट कोहली युवाओं के दिलों की धड़कन हैं. साथ ही वह स्टाइल आइकॉन भी हैं. दिल्ली के रहने वाले विराट कोहली अपनी लैविश लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं.
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में धमाल मचा दिया है. विराट कोहली ने केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में 79 रनों की पारी खेली, इस दौरान विराट बेहतरीन टच में नज़र आए. कोहली भले ही शतक ना लगा पाए हो लेकिन उन्होंने फैन्स का दिल जीत लिया है.
किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट कोहली युवाओं के दिलों की धड़कन हैं. साथ ही वह स्टाइल आइकॉन भी हैं. दिल्ली के रहने वाले विराट कोहली अपनी लैविश लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. विराट कोहली के पास शानदार कार कलेक्शन है, बेहतरीन घड़ियां हैं और दिल्ली-मुंबई में घर भी है.
विराट कोहली के कार कलेक्शन को देखें, तो उनके पास 4 करोड़ रुपये तक की महंगी गाड़ी है. विराट के पास करीब आधा दर्जन से ज्यादा कार हैं, जो सभी लग्ज़री हैं. विराट के पास Bentley Flying Spur कार है, जिसकी कीमत करीब 3.80 करोड़ रुपये तक है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












