
Virat Kohli: शतक दूर अब बड़े स्कोर से भी चूक रहे विराट कोहली, एजबेस्टन में बुरी तरह फेल, बेन स्टोक्स ने बनाया रिकॉर्ड
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ले से बुरा दौर जारी है. बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच की दोनों पारियों में विराट कोहली फेल साबित हुए. पहली पारी में सिर्फ 11 रन बनाने वाले विराट कोहली दूसरी पारी में भी 20 रन के स्कोर पर आउट हुए.
विराट कोहली को दूसरी पारी में सही शुरुआत मिली, उन्होंने एक-दो शॉट भी बढ़िया खेले. लेकिन बेन स्टोक्स की एक बेहतरीन बॉल पर वह अपने बल्ले का किनारा लगा बैठे. बॉल सीधा विकेटकीपर सैम बिलिंग्स के पास गई, लेकिन उनके ग्लव्स से लगकर स्लिप में खड़े जो रूट के हाथों में चली गई.
बेन स्टोक्स के नाम हुआ स्पेशल रिकॉर्ड विराट कोहली के फैन्स को उम्मीद थी कि इस टेस्ट मैच में उनके शतकों का सूखा खत्म होगा. लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. दूसरी पारी में बेन स्टोक्स ने विराट कोहली का विकेट लिया तो उनके नाम एक स्पेशल रिकॉर्ड भी हो गया.
विराट कोहली को टेस्ट में सबसे ज्यादा जिन बॉलर्स ने आउट किया है, उनमें अब बेन स्टोक्स का भी नाम शामिल है. बेन स्टोक्स 6 बार विराट कोहली को टेस्ट में आउट कर चुके हैं. सबसे ज्यादा बार कोहली का विकेट लेने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से जेम्स एंडरसन और नाथन लायन के नाम है, जिन्होंने 7-7 बार विराट को आउट किया है.
An absolute jaffa!! 😍 Rooty's reactions 😅 Scorecard/Clips: https://t.co/jKoipF4U01 🏴 #ENGvIND 🇮🇳 pic.twitter.com/IzNH1r5V1g
अगर इस सीरीज़ की बात करें तो विराट कोहली ने पांच मैच की नौ पारियों में सिर्फ 249 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली का औसत 27.66 का रहा है, इस सीरीज़ में विराट ने सिर्फ 2 ही अर्धशतक जमाए हैं. सीरीज़ के शुरुआती चार मैच 2021 में खेले गए थे, जिसमें टीम इंडिया ने 2-1 से बढ़त ली थी. कोरोना की वजह से आखिरी मैच नहीं हुआ था, जो अब हो रहा है.
एजबेस्टन टेस्ट की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 416 रन बनाए थे. इसमें ऋषभ पंत की 146 रनों की पारी और रवींद्र जडेजा की 104 रनों की पारी शामिल है. जबकि इंग्लैंड की पहली पारी 284 पर सिमट गई थी. पहली पारी के आधार पर भारत को 132 रनों की बढ़त मिली थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









