
VIRAL VIDEO: जब शादी में दुल्हन ने पिता के साथ किया धमाकेदार डांस
AajTak
शादी समारोह के दौरान डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दुल्हन अपने पिता के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है. वीडियो को 5 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, करीब ढाई लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. इंटरनेट यूजर्स ने बेटी-पिता की डांस केमेस्ट्री की तारीफ की है.
शादी के मौके पर पिता और बेटी के धमाकेदार डांस करने का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. अब तक इस वीडियो को 5 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं, करीब ढाई लाख लोगों ने वीडियो को लाइक किया है.
वीडियो में दुल्हन अपने पिता के साथ थिरकती हुई नजर आ रही है. इस ट्रेंडिंग वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं और अपने रिएक्शन दिए हैं. वायरल वीडियो में दुल्हन ब्रिटनी रेवेल और उनके पिता 'Teach Me How to Dougie' गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं.
30 साल की ब्रिटनी सैन डिएगो की रहने वाली हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. उनके पिता की उम्र 63 साल है. वीडियो में उनके डांस मूव को देखकर मेहमान भी हैरान रह जाते हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि पिता को डांस सिखाने में काफी मजा आया.
वीडियो को देख ज्यादातर लोगों ने ब्रिटनी के पिता तारीफ की. एक यूजर ने लिखा- आपके परिवार में काफी प्यार है. अन्य यूजर ने लिखा कि यह वीडियो देख मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई. तीसरे यूजर ने लिखा कि यह पिता और बेटी का बेस्ट डांस है.
वीडियो पोस्ट करने वाली ब्रिटनी खुद भी इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं, उनके 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को देखा जाए तो वह कई मौकों पर अपने पिता के साथ डांस करती हुई दिखी हैं. ब्रिटनी ReKinected Physical Therapy की फाउंडर भी हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











