
Viral Fever: बीमार बच्चों को अस्पताल में नहीं किया जा रहा है भर्ती, डॉक्टर कह रहे हैं ये बात
ABP News
Firozabad Viral Fever: फिरोजाबाद (Firozabad) मेडिकल कॉलेज (Medical college) के बाहर जमा हुए लोगों ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चों को बुखार है. लेकिन मेडिकल कॉलेज में भर्ती नहीं किया जा रहा है.
Firozabad Medical College: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद (Firozabad) जिले में वायरल बुखार (Viral Fever) से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है. मेडिकल कॉलेज (Medical college) प्रशासन की मानें तो अभी तक 429 बच्चे बुखार (Fever) से पीड़ित हैं जो बच्चा वार्ड में भर्ती हैं. वहीं, मृतकों की संख्या 57 तक पहुंच गई है. मेडिकल कॉलेज के 100 बेड हॉस्पिटल (बच्चा वार्ड) के बाहर जमा हुए लोगों ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चे को बुखार है और मेडिकल कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. बार-बार ओपीडी (OPD) में जाने के लिए कहते हैं. जो यहां से करीब 500 मीटर की दूरी पर है. ओपीडी में भी भारी भीड़ लगी हुई है. बच्चों को भर्ती नहीं किया जा रहा हैकई महिलाओं ने रोते हुए कहा कि उनके बच्चे बुखार से पीड़ित हैं और डॉक्टर नहीं देख रहे हैं. हमारे पास इतना पैसा नहीं है कि प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाएं. वहीं, पुरुष भी गोद लिए बीमार बच्चों को दिखाने के लिए परेशान नजर आए. लोग बार-बार आरोप लगाते वजर आए कि उनके बीमार बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती नहीं किया जा रहा है.More Related News













