
'VIP' फोन नंबर दिलाने के बहाने MP, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल के 500 लोगों से ठगे 3 करोड़
AajTak
मध्य प्रदेश के जबलपुर (MP Jabalpur) में 'VIP' फोन नंबर दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. यह गैंग लोगों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर उन्हें फंसाता था. इसके बाद खाते में पैसा ट्रांसफर करवा लेता था. पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा है. उनसे पूछताछ की जा रही है.
जबलपुर पुलिस (Jabalpur Police) ने विभिन्न राज्यों में करीब 500 लोगों को 'VIP Phone Numbers' दिलाने के बहाने ठगी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है. बताया जा रहा है कि इन आरोपियों ने लोगों से तीन करोड़ रुपये की ठगी की है. इस मामले को लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी.
एजेंसी के अनुसार, जबलपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल के लोगों के साथ इन आरोपियों ने ठगी की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय शुभम राय उर्फ शिवम, 57 वर्षीय अशोक तीर्थानी उर्फ केक्का और 44 वर्षीय दिलीप कुकरेजा के रूप में हुई है. एसपी ने कहा कि मुंबई निवासी रवि मिश्रा वांछित आरोपी था.
मोबाइल पर मैसेज भेजकर लोगों को फंसाते थे ठग
स्थानीय निवासी हरजिंदर सिंह ने गोरखपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके रिश्तेदार हरविंदर को 2 फरवरी को एक मैसेज मिल था. इसमें 49,999 रुपये में एक प्रमुख दूरसंचार कंपनी का 'वीआईपी' या 'वैनिटी' फोन नंबर दिलाने की बात कही गई थी. इसके बाद हरविंदर को एक फोन आया, उसने खुद को टेलीकॉम कंपनी का एजेंट बताया और उसे 41,300 रुपये में वीआईपी सिम कार्ड देने की पेशकश की. कॉलर ने भुगतान करने के लिए बैंक खाते की डिटेल भी दी.
इसके बाद हरविंदर ने पैसे ट्रांसफर कर दिए, लेकिन वादे के मुताबिक सिम कार्ड नहीं मिला. एसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि पैसा अशोक तीर्थानी के बैंक खाते में गया था. इस मामले में तीर्थानी को गिरफ्तार कर लिया गया, उससे पूछताछ करने पर पुलिस दिलीप कुकरेजा और शुभम राय तक पहुंच गई. राय को इससे पहले 2017 में उत्तर प्रदेश में धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था.
डेबिट कार्ड, चेक बुक, आधार, मोबाइल बरामद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











