
Vikrant Massey-Sheetal Thakur Married: बालिका वधू फेम एक्टर विक्रांत मैसी बने दूल्हा, वेडिंग फोटोज वायरल
AajTak
18 फरवरी को विक्रांत ने शीतल संग सात फेरे लिए. शादी में परिवार के करीबी लोग और दोस्त शामिल हुए. दूल्हा दुल्हन की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. मानना पड़ेगा शादी की इन तस्वीरों में विक्रांत और शीतल मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं. विक्रांत जहां व्हाइट शेरवानी, पिंक साफे में हैंडसम दिखे. वहीं शीतल रेड ब्राइड लहंगे में स्टनिंग लगीं.
एक्टर विक्रांत मैसी के फैंस के लिए गुडन्यूज है. एक्टर ने शादी कर ली है. विक्रांत मैसी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ हिमाचल प्रदेश में ट्रेडिशनल रीति रिवाजों के साथ शादी की. कपल की वेडिंग फोटोज की सोशल मीडिया पर धूम है.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












