
Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी पर आज करें इस मुहूर्त में पूजन और जानें पारण का समय
AajTak
Vijaya Ekadashi 2025: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है. विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है. मान्यता है कि इस दिन जो कोई भी व्यक्ति सच्ची निष्ठा के साथ पूजा और व्रत करता है उसे हर काम में विजय मिलती है, साथ ही शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त होती है.
Vijaya Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत महत्व माना जाता है. चन्द्रमा की स्थिति के कारण व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक स्थिति खराब और अच्छी होती है. ऐसी दशा में एकादशी व्रत से चन्द्रमा के हर खराब प्रभाव को रोका जा सकता है. आज विजया एकादशी मनाई जा रही है. इस एकादशी में भगवान विष्णु की उपासना की जाती है.
वैसे तो हर एकादशी अपने आप में महत्वपूर्ण है, लेकिन विजया एकादशी अपने नाम के अनुसार विजय दिलाने वाली मानी जाती है. इस एकादशी का व्रत करने से आप भयंकर विपत्तियों से छुटकारा पा सकते हैं. बड़े से बड़े शक्तिशाली शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं. पद्म पुराण के अनुसार विजया एकादशी का व्रत करने वाले व्यक्ति को धन-धान्य का लाभ मिलता है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है.
विजया एकादशी शुभ मुहूर्त (Vijaya Ekadashi 2025 Shubh Muhurat)
विजया एकादशी की तिथि 23 फरवरी यानी कल दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 24 फरवरी यानी आज दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, 24 फरवरी यानी आज ही विजया एकादशी मनाई जा रही है.
25 फरवरी यानी कल सुबह 6 बजकर 50 मिनट से लेकर 9 बजकर 08 मिनट तक व्रत का पारण किया जाएगा.
विजया एकादशी पूजन विधि (Vijaya Ekadashi Puja Vidhi)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











