
Video: 25 फीट की ऊंचाई से सड़क पर गिरी चार साल की बच्ची, तुरंत उठकर जाने लगी घर
AajTak
महाराष्ट्र के वाशिम में एक चार साल की बच्ची छत से गिर गई. छत से गिरने के बाद बच्ची तुरंत उठकर रोड पर खड़ी हो गई और घर की ओर जाने लगी. इस घटना का वीडियो सामने आया है. लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि बच्ची रोड पर खड़ी बाइक की सीट पर गिरी, अन्यथा बच्ची को गंभीर चोट आ सकती थी.
महाराष्ट्र के वाशिम जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चार साल की बच्ची सड़क पर आकर गिरी. इसके बाद वह तुरंत खड़ी होकर जाने लगी. गनीमत रही कि बच्ची रोड पर खड़ी एक बाइक की सीट पर गिरी, जिससे उसे चोट नहीं आई.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो वाशिम जिले के रिसोड शहर का है. यहां रहने वाली बच्ची 25 अप्रैल को अपने घर के सामने रोड पर खड़ी बाइक की सीट पर जा गिरी. इस घटना के वीडियो में देख सकते हैं कि बच्ची बाइक की सीट पर गिरी, इसके बाद वह रोड पर गिर गई. वह तुरंत उठती है और घर की ओर चल देती है.
लोगों का कहना है कि बच्ची करीब 20 से 25 फीट की ऊंचाई से गिरी है. गनीमत रही कि रोड पर एक बाइक खड़ी थी, जिसकी सीट पर गिरकर बच्ची रोड पर जा गिरी. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गिरने के बाद मासूम तुरंत खड़ी हो गई और घर की ओर जाने लगी.
यहां देखें वीडियो
पहले भी सामने आ चुकी है इसी तरह का मामला
बता दें कि इससे पहले इसी तरह का एक और मामला सामने आया था. उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक बच्ची खेलने के दौरान तीसरी मंजिल से सड़क पर गिर गई थी. गनीमत रही कि उसे कोई खरोंच तक नहीं आई. रोड पर गिरने के बाद बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई थी, जिसमें वह बिल्कुल स्वस्थ मिली थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












