
VIDEO: 2 कारों में भयंकर टक्कर, उछलकर तीसरी कार के ऊपर जा पहुंची गाड़ी
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एसयूवी गाड़ी पहले एक वाहन से टकराती है. फिर सीधे उछलकर दूसरी गाड़ी के ऊपर जा गिरती है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक एसयूवी गाड़ी दूसरी तरफ से आ रही अन्य गाड़ी से टकरा जाती है. फिर थोड़ी ही देर में वही एसयूवी उछलकर जगुआर कार की छत पर जा गिरती है. गनीमत ये रही कि इस घटना में सड़क क्रॉस कर रहे एक शख्स की जान बाल-बाल बच गई.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












