
Video: सोनीपत में स्टंटबाजी का कहर... कार की टक्कर से 8 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल
AajTak
सोनीपत के सेक्टर-23 में स्टंटबाजी के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने पहले आठ साल के बच्चे आरव और फिर एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में आरव गंभीर रूप से घायल हो गया. पूरी घटना CCTV में कैद हुई है. आरोपी युवक फरार हैं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार जब्त कर ली है.
हरियाणा के सोनीपत में स्टंटबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है. सेक्टर-23 इलाके में तेज रफ्तार एक कार ने पहले सड़क किनारे खड़े एक आठ वर्षीय छात्र आरव को जोरदार टक्कर मार दी और फिर एक बाइक सवार को चपेट में लेती हुई ग्रीन बेल्ट में लगे खंभे से जा टकराई. पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें इस भयावह हादसे के पल-दर-पल दृश्य रिकॉर्ड हुए हैं.
जानकारी के मुताबिक, आरव चौथी कक्षा में पढ़ता है और वह स्कूल से लौटने के बाद घर के पास खेल रहा था, तभी यह हादसा हुआ. हादसे में आरव को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज फिलहाल एक निजी अस्पताल में चल रहा है. आरव की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कार में बैठे युवक अपने स्कूटी सवार दोस्तों के साथ सड़क पर स्टंटबाजी कर रहे थे और उसी दौरान यह हादसा हुआ.
यह भी पढ़ें: सोनीपत ITI में छात्रों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, चाकू से हमले में दो छात्र गंभीर रूप से घायल
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार चालक ने नियंत्रण खोते हुए पहले मासूम को टक्कर मारी, फिर बाइक सवार को और अंत में खुद एक खंभे से टकराकर कार रुक गई. घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सोनीपत सिटी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार को जब्त कर लिया.
देखें वीडियो...
मामले में पुलिस ने कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











