
Video: सांप-नेवले की लड़ाई देखने जुटी भीड़, ट्रैफिक जाम का वीडियो हुआ वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर सांप और नेवले के बीच जबरदस्त लड़ाई होती नजर आ रही है. यह नजारा ऐसा था कि लोगों ने अपना काम छोड़कर इस लड़ाई को देखने के लिए भीड़ जमा कर ली. वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, और इसे अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर सांप और नेवले के बीच जबरदस्त लड़ाई होती नजर आ रही है. यह नजारा ऐसा था कि लोगों ने अपना काम छोड़कर इस लड़ाई को देखने के लिए भीड़ जमा कर ली. वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, और इसे अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है.
सड़क पर आमने-सामने सांप और नेवला वीडियो में दिखता है कि सांप और नेवला सड़क के बीचों-बीच आमने-सामने हैं. दोनों अपनी जान बचाने और एक-दूसरे को मात देने में पूरी ताकत लगा रहे हैं. वहीं, सड़क पर मौजूद लोग इस लड़ाई को देख तमाशबीन बन गए. कोई अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा है, तो कोई दूर से इस लड़ाई का आनंद ले रहा है.
देखें वीडियो
ट्रैफिक जाम और लोगों की दहशत सांप और नेवले की लड़ाई के चलते सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया. ट्रक, कार और बाइक सवार लोग वहीं रुक गए, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं सांप उनकी तरफ न आ जाए. कुछ लोग गाड़ियों से बाहर निकलकर इस नजारे को रिकॉर्ड करने में जुट गए.
इंटरनेट पर मचा बवाल यह वायरल क्लिप हर किसी का ध्यान खींच रही है. लोग इसे देखकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ ने इस वीडियो को इंसानों को इंसानों की ही नहीं जानवरों की भी लड़ाई में मौज लेना आता है. तो कुछ ने कहा की इस तरह की घटनाएं ही साबित करती हैं कि इंसान को तमाशा देखने में सबसे ज्यादा मजा आता है.
वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा की इतने खतरनाक सांप और नेवले की लड़ाई को देखने के बजाय लोग अपनी जान बचाने के लिए क्यों नहीं भागते?" वहीं, एक अन्य यूजर ने इसे जंगल का कानून बताते हुए कहा की यह नेचर का अद्भुत बैलेंस है. नेवला हमेशा सांप पर भारी पड़ता है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









