
Video: शादी है या Fight Club... डीजे के गानों को लेकर आपस में भिड़े लड़की और लड़के वाले
AajTak
घटना मोहाली के फेज 1 में मौजूद कम्युनिटी सेंटर की है. मोहाली के सेक्टर 56 में रहने वाले परिवार की बेटी की शादी कम्युनिटी सेंटर से थी. बारात मोहाली के ही सेक्टर 26 में रहने वाला परिवार लेकर पहुंचा था. शादी में सबकुछ ठीक चल रहा था. दुल्हा-दुल्हन का प्रोग्राम चल रहा था.
पंजाब के मोहाली का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. वीडियो में दर्जनों लोगों के बीच हाथापाई होती नजर आ रही है. लड़ाई में युवकों के साथ-साथ युवतियां भी शामिल है. जमकर मारपीट हो रही है. लातें, घूसे, थप्पड़, जूते, चप्पल की बारिश हो रही है. बीच-बचाव भी हो रहा है, लेकिन उसका असर होता नजर नहीं आ रहा है. वीडियो शादी समारोह का है. आपस में भिड़ने वाली लड़की और लड़के वाले हैं. विवाद का कारण डीजे पर बजने वाला रहा है.
दरअसल, घटना मोहाली के फेज 1 में मौजूद कम्युनिटी सेंटर की है. मोहाली के सेक्टर 56 में रहने वाले परिवार की बेटी की शादी कम्युनिटी सेंटर से थी. बारात मोहाली के ही सेक्टर 26 में रहने वाला परिवार लेकर पहुंचा था. शादी में सबकुछ ठीक चल रहा था. दुल्हा-दुल्हन का प्रोग्राम चल रहा था. समारोह में पहुंचने वाले दोनों की परिवार के बुलावे पर आए लोग डिनर का मजा रहे थे और डांस करने वाले डीजे पर एन्जॉय कर रहे थे.
इतने में ही डीजे की तरफ से चिल्लाने की आवाजें आने लगी. चीखते-चिल्लाते लोग आपस में गुथते नजर आए. कार्यक्रम में मौजूद लोग डीजे की तरफ दौड़े. पता चला कि लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया है. विवाद का कारण डीजे पर बजने वाला गाना था.
देखें वीडियो...
पसंद के गाने को लेकर हुआ विवाद
बताया गया कि दोनों की पक्ष के लोग अपनी-अपनी पसंद का गाना बजवाना चाहते थे. इसी दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच मुंहबाद हो गया. इसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई. सेंटर में हंगामा मच गया. डीजे पर डांस होने की जगह लाते, घूसे, जूते-चप्पल चलने लगे. थप्पड़ों की बरसात होने लगी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






