
Video: रावलपिंडी स्टेडियम पर ड्रोन गिरा या फिर आसमानी बिजली? सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा ये वीडियो
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान का एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लोग यह दिखा रहे हैं कि पाकिस्तान के अभी के हालात क्या हैं. खास तौर पर रावलपिंडी के इलाके को लेकर एक वीडियो चर्चा में है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान का एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लोग यह दिखा रहे हैं कि पाकिस्तान के अभी के हालात क्या हैं. खास तौर पर रावलपिंडी के इलाके को लेकर एक वीडियो चर्चा में है.
वीडियो में एक शख्स खुद को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के पास बताता है और दावा करता है कि यहां एक भारतीय ड्रोन गिरा है. हालांकि पाकिस्तान की फौज और प्रशासन इस दावे से साफ इनकार कर रहे हैं.
कह रहे हैं आसमानी बिजली गिरी
यह बयान वीडियो में मौजूद उस शख्स का है जो पाकिस्तान की सेना और पुलिस पर गुस्से में फट पड़ता है. वीडियो में वह सेना और सरकारी महकमे की झूठी कहानी का पर्दाफाश करता नजर आता है. वीडियो में शख्स कहता दिख रहा है कि इतने नालायक लोग हैं… कह रहे हैं आसमानी बिजली गिरी है. शर्म नहीं आती इनको झूठ बोलते हुए.
देखें वायरल वीडियो
एक यूज़र ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम से सटी फूड स्ट्रीट के पास एक ड्रोन पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया. क्रैश के कारण साइट पर आग लग गई.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











