
Video: बरार स्क्वायर में अंतिम संस्कार से पहले रक्षा मंत्री ने दी ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर को श्रद्धांजलि
AajTak
आज सुबह ही दिल्ली कैंट के बरार स्क्वॉयर श्मशान गृह में ब्रिगेडियर लखविंदर सिंह लिड्डर का अंतिम संस्कार किया गया. हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, अजित डोबाल समेत कई बड़ी हस्तियों ने उनको श्रद्धांजलि और आखिरी सलामी दी. ब्रिगेडियर लिड्डर जनरल बिपिन रावत के रक्षा सहायक थे और तीनों सेना में सुधार के लिए उन्होंने व्यापक कार्य किए. तीनों सेना के बीच समन्वय का रोडमैप तैयार करने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई. ब्रिगेडियर लिड्डर को श्रद्धांजलि देने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करके आखिरी विदाई दी. ब्रिगेडियर लिड्डर के परिवारजन भी इस मौके पर मौजूद थे और आंसू थे कि थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे. देखें ये वीडियो.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









