
Video: पिटबुल नोचता रहा...परिवार देखता रहा, दिल्ली में हुई दिल दहलाने वाली घटना
AajTak
दिल्ली में महिला पर पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया. महिला के हाथ सहित शरीर पर गंभीर घाव आए हैं. घटना का वीडियो सामने आया है, इसमें जानबूझकर महिला पर पिटबुल छोड़ा जाना नजर आ रहा है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
दिल्ली के स्वरूप नगर थाना इलाके की गली नंबर 14 में रहने वाली एक महिला पर पड़ोसी के पिटबुल डॉग ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया. महिला अपने पड़ोसी परिवार से पिटबुल डॉग को उसके घर के बाहर शौच कराने से मना करने गई थी. पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है. घायल महिला का इलाज चल रहा है. पीड़ित महिला ने पड़ोसी परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
दरअसल, मामला दिल्ली के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में 3 नवंबर को सुबह पौने 9 बजे की है. स्वरूप नगर इलाके की गली नंबर 14 का है. यहां की रहने वाली रिया देवी ने देखा कि पड़ोसी परिवार की महिला अपने पिटबुल डॉग को रिया के घर के आगे शौच कराने के लिए लाती है.
इस बात से नाराज रिया पड़ोसी महिला से इसकी शिकायत करने गई थी. घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि रिया अपने पड़ोसी के घर के आगे खड़ी है. दोनों महिलाओं के बीच बहस हो रही है. रिया के पास में पड़ोसी का पिटबुल डॉग सड़क पर घूम रहा है. इतने में दोनों महिलाओं को झगड़ता देख एक लड़का उनके पास जाकर खड़ा हो जाता है.
पिटबुल ने किया रिया पर हमला
पिटबुल उस लड़के को सूंघना शुरू कर देता है और उसके पैर पर दांत गड़ाने की कोशिश करता है. लड़का डर के मारे पीछे हो जाता है. इसके बाद घर के दरवाजे पर खड़ी पड़ोसी महिला रिया के पास आकर खड़ी हो जाती है. पिटबुल डॉग अपनी मालकिन के पास आता है. तभी अचानक से वह रिया के पास जाता है और उस पर झपट्टा मार देता है.
शोर मचने पर गली में हंगामा मच गया. इतने में पड़ोसी महिला के परिवार के लोग भी बाहर आ जाते हैं. उसका बेटा पहले तो पिटबुल को उठाकर घर में ले जाता है. मगर, मामला शांत नहीं होता है. युवक फिर से बाहर निकलता है और रिया को धक्का दे देता है. पिटबुल भी रिया पर हमला कर देता है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












