
Video: दिल्ली पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में की कार्रवाई, 4 बदमाश गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने 1-2 मार्च की रात बदरपुर इलाके में फिल्मी अंदाज में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध ब्रेज़ा कार में हथियारों के साथ घूम रहे हैं. पुलिस ने बैरिकेडिंग कर टायर पर गोली मारकर गाड़ी रोकी. इस दौरान तलाशी में दो पिस्टल और कारतूस मिले. सभी आरोपी हिरासत में हैं.
दिल्ली में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार ऑपरेशन चला रही है. इसी कड़ी में 1-2 मार्च की रात को बदरपुर पुलिस की एक टीम ने चार बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें फिल्मी अंदाज में बदमाशों को दबोचते हुए देखा जा सकता है.
दरअसल, दिल्ली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चार संदिग्ध व्यक्ति एक ब्रेज़ा कार (DL8CAP5299) में अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं और वे नाला रोड, अर्पण विहार की ओर आ सकते हैं. इस इनपुट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सब-डिवीजन बदरपुर पुलिस टीम ने लोहिया पुल पर बैरिकेडिंग लगा दी. रात 12:10 बजे जब पुलिस ने संदिग्ध गाड़ी को रोकने की कोशिश की, तो कार में बैठे एक व्यक्ति ने पिस्टल निकाल ली.
यह भी पढ़ें: अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का अभियान तेज, 25 गिरफ्तार
इसके बाद स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और गाड़ी के अगले टायर पर गोली मारकर उसे रोक दिया. इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा. गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को दो अवैध पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि ये आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और हथियार उन्होंने मैनपुरी से खरीदे थे.
देखें वीडियो...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











