
VIDEO: जब दिल्ली में पुलिसवाले की बंदूक छीनकर धड़ाधड़ गोलियां चलाने लगा युवक
AajTak
दिल्ली के शाहदरा इलाके में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक युवक पुलिसवाले की बंदूक छीनकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा. बाद में पुलिस ने भीड़ की मदद से युवक को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि युवक पत्नी से झगड़ा कर घर से निकला था और खुद को घायल कर लिया था.
देश की राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पूर्वी दिल्ली इलाके में पुलिस की पिस्टल छीनकर एक शख्स पुलिस और भीड़ पर फायरिंग करने लगा जिससे सड़क पर अफरातफरी मच गई. ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.
पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में 16 मार्च की शाम को एक शख्स सड़क पर खून से लथपथ भागता हुआ देखा गया. मौके पर खड़ी दिल्ली पुलिस की पीसीआर गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो उस शख्स ने पुलिस वाले की पिस्टल छीन ली.
यहां देखिए वीडियो
पुलिस की पिस्टल छीनने के बाद उसे युवक ने पुलिसकर्मियों पर ही तान दिया और उसके बाद फायरिंग करने लगा. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि ना सिर्फ भीड़ बल्कि पुलिस वाले भी उस शख्स से दूर भागने लगते हैं क्योंकि वो लगातार फायरिंग कर रहा होता है.
हालांकि इसके बाद पुलिस ने भीड़ की मदद से आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम कृष्ण सेरवाल है. कृष्ण का अपनी पत्नी से काफी वक्त से विवाद चल रहा है.
घर में पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसने अपने गले की नस काट ली और घर से निकल कर सड़क पर भागने लगा. जब सड़क पर मौजूद पुलिसवालों ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिसकर्मी का बंदूक छीन लिया और वहां मौजूद भीड़ पर फायरिंग करने लगा. हालांकि गनीमत ये रही कि उसके द्वारा फायर की गई गोली किसी को नहीं लगी वरना किसी की जान जा सकती थी.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





