
VIDEO: एक दूसरे पर लात घूंसे बरसा रही थी लड़कियां, पुलिस वाले ने आकर कुछ ऐसा किया कि...
AajTak
हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बीच सड़क पर कुछ लड़कियां आपस में बुरी तरह से लात घूंसों से लड़ रही हैं. इस वीडियो में ट्विस्ट तब आता है जब एक पुलिस वाला वहां से गुजरता है. वहां पुलिस वाला कुछ ऐसा करता है कि लड़कियों की एक सेकंड में हालत खराब हो जाती है.
सोशल मीडिया पर रोजाना नए- नए वीडियो वायरल होते रहते हैं जो कभी हैरान कर देते हैं, कभी डरा देते हैं तो कभी हंसा देते हैं. हाल में इसी तरह का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ लड़कियां बीच सड़क पर भयंकर तरीके से लड़ रही हैं. ये लड़कियां एक दूसरे के बाल और कपड़े नोच रही हैं. वे एक दूसरे को लात घूसों से मार रही हैं. एक बार में देखने पर लगता है कि मानो ये सभी एक दूसरे की जान ही ले लेंगी.
पुलिस वाला आया और झगड़ती लड़कियों पर...
लेकिन वीडियो यहां खत्म नहीं होता. अजीब बात तो आगे देखने को मिलती है. वीडियो में अचानक लड़ती हुई लड़कियों के पास एक पुलिस वाला आता है. न तो वह उन्हें अलग करता है और न ही उन्हें गिरफ्तार करता है. बल्कि वह तो उनपर पेपर स्प्रे छिड़क देता है. आस पास लोग ये सब देखकर हैरान रह जाते हैं.
खांसती हुई बिखर जाती हैं
ऐसी में घबराकर लड़कियां एक दूसरे के बाल छोड़कर खांसती हुई बिखर जाती हैं. इसके बाद दिखता है कि आगे कुछ लड़कियां फिर आपस में भिड़ गई हैं और लात- घूसों से एक दूसरे को पीट रही हैं. इतने में वह पुलिस वाला फिर वहां पहुंचता है और उनपर पेपर स्प्रे छिड़ककर आगे बढ़ जाता है. हालांकि ये वीडियो कहां का है ये मालूम नहीं पड़ सका है लेकिन वीडियो में कमेंट में कुछ लोगों ने इसे मिसौरी के कंसास शहर का बताया है.
सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मजे

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












