
Vice President Election: राष्ट्रपति से कितना अलग होता है उपराष्ट्रपति चुनाव? वोटों की गिनती कैसे होती है? जानें सबकुछ
AajTak
Vice President Election: देश में 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे. इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य वोटिंग करते हैं. उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती की प्रक्रिया बेहद अलग होती है.
देश को जुलाई में नए राष्ट्रपति और अगस्त में नए उपराष्ट्रपति मिल जाएंगे. 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति के चुनाव. उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे उसी दिन आ जाएंगे. मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा है.
भारत में उपराष्ट्रपति ही राज्यसभा के सभापति भी होते हैं. अगर किसी वजह से राष्ट्रपति का पद खाली होता है, तो ऐसे में उपराष्ट्रपति ही इसकी जिम्मेदारी भी संभालते हैं. उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति से नीचे लेकिन प्रधानमंत्री से ऊपर होते हैं.
उपराष्ट्रपति के चुनाव में सिर्फ लोकसभा और राज्यसभा के सांसद हिस्सा लेते हैं. इस चुनाव में मनोनीत सदस्य भी हिस्सा लेते हैं. जबकि, राष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा सांसद और सभी राज्यों की विधानसभा के विधायक वोटिंग करते हैं.
उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ने के लिए भारत का नागरिक होना जरूरी है. उसकी उम्र 35 साल से ज्यादा होनी चाहिए और वो राज्यसभा का सदस्य चुने जाने की सारी योग्यताओं को पूरा करता हो. उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को 15 हजार रुपये भी जमा कराने होते हैं. ये जमानत राशि की तरह होते हैं. चुनाव हार जाने पर या 1/6 वोट नहीं मिलने पर ये राशि जमा हो जाती है.
ये भी पढ़ें-- 40 साल में ढाई गुना बढ़ गई आबादी फिर 1971 की जनसंख्या के आधार पर होता है राष्ट्रपति चुनाव, जानिए वजह
उपराष्ट्रपति चुनाव में कैसे होती है वोटिंग?

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











