
Vat Savitri Vrat 2022 Puja Samagri List: 30 मई को रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट
AajTak
Vat Savitri Vrat 2022 Puja Samagri List: इस साल वट सावित्री का व्रत 30 मई 2022 को सोमवार के दिन रखा जाएगा. इसी दिन सोमवती अमावस्या और शनि जयंती भी है. आइए जानते हैं वट सावित्री व्रत की सामग्री लिस्ट, पूजा विधि.
Vat Savitri Vrat 2022 Puja Samagri List: हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का काफी महत्व है. वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को रखा जाता है. इस साल वट सावित्री व्रत 30 मई 2022 तो रखा जाएगा. वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं. इस दिन वट यानी बरगद के पेड़ की विधि-विधान से पूजा की जाती है.
माना जाता है कि वट वृक्ष की पूजा करने से लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य का फल प्राप्त होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लाई थी. तभी से महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं.
वट सावित्री व्रत पूजन सामग्री लिस्ट
- सावित्री और सत्यवान और यमराज की मूर्ति - बांस का पंखा - कच्चा सूत - लाल कलावा - धूप - मिट्टी का दीया - पांच प्रकार के फल - फूल - रोली - सवा मीटर कपड़ा - श्रृंगार की चीजें - पान - सुपारी - नारियल - अक्षत - भीगे चने - जल से भरा कलश - घर के बने व्यंजन
क्यों की जाती है वट वृक्ष की पूजा
हिंदू धर्म में वट वृक्ष का खास महत्व है. माना जाता है कि वट वृक्ष के मूल में ब्रह्मा, बीच मे विष्णु और आगे के हिस्से में शिवजी का वास होता है. यह भी माना जाता है कि वट वृक्ष के नीचे बैठकर कथा सुनने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. वट वृक्ष के नीचे ही सावित्री ने अपने मृत पति सत्यवान को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को फिर से जीवित किया था, तभी से इस व्रत को वट सावित्री के नाम से जाना जाता है. वट सावित्री के दिन चने का महत्व

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












