
Vat Savitri Purnima Vrat 2023: वट सावित्री पूर्णिमा 03 जून को मनेगी या 04 को? दूर कर लें तिथि का कंफ्यूजन
AajTak
Vat Savitri Purnima 2023: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत देश के विभिन्न राज्यों जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, गुजरात में मुख्य रूप से मनाया जाता है. कुछ जगह पर इस पूर्णिमा को ज्येष्ठ पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं कि वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत कब रखा जाएगा.
Vat Savitri Purnima Vrat 2023: प्रत्येक माह की पूर्णिमा महत्वपूर्ण मानी जाती है. लेकिन, ज्येष्ठ माह में आने वाली पूर्णिमा सबसे खास और पवित्र मानी जाती है. इस बार वट सावित्री पूर्णिमा 03 जून, शनिवार को मनाई जाएगी. कुछ जगह पर इस पूर्णिमा को ज्येष्ठ पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है. माना गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस दिन गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना के पश्चात दान दक्षिणा करता है तो उस व्यक्ति की समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस पूर्णिमा की पूजा भी वट सावित्री व्रत के समान ही होती है.
वट सावित्री पूर्णिमा व्रत शुभ मुहूर्त (Vat Savitri Purnima Vrat 2023 Shubh Muhurat)
वट सावित्री पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- जून 3, 2023 को सुबह 11 बजकर 16 मिनट से शुरुआत वट सावित्री पूर्णिमा तिथि समापन - जून 4, 2023 को सुबह 09 बजकर 11 मिनट तक उदयातिथि के अनुसार वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत 03 जून को ही रखा जाएगा.
वट सावित्री पूर्णिमा व्रत पूजन मुहूर्त (Vat Savitri Purnima Vrat 2023 Pujan Muhurat)
पूजा का शुभ मुहूर्त- 3 जून, शनिवार को सुबह 07 बजकर 07 मिनट से सुबह 08 बजकर 51 मिनट तक दोपहर में पूजा का मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से शाम 05 बजकर 31 मिनट तक लाभ-उन्नति मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 03 बजे से दोपहर 03 बजकर 47 मिनट तक अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त- दोपहर 03 बजकर 47 बजे से शाम 05 बजकर 31 मिनट तक
वट सावित्री पूर्णिमा शुभ योग (Vat Savitri Purnima Vrat 2023 Shubh Yog)













