
Vastu Tips for New Year: नए साल पर घर में ना लगाएं ये पौधे, खुशियों की जगह घेर सकती हैं मुसीबतें
AajTak
Vastu for New Year: नया साल शुरू होने वाला है. इस खास मौके पर सजावट के साथ कुछ लोग घर में नए पौधे भी लगाते हैं. लेकिन कुछ पौधे घर के लिए शुभ नहीं होते. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि किन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए.
Unlucky Plants For Home: घर में लगाए गए पेड़-पौधे न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि वास्तु दोषों को दूर करने में भी मददगार होते हैं. सही दिशा और सही पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि लाते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे पौधे भी होते हैं, जिन्हें घर में लगाना अशुभ माना जाता है. इन पौधों का असर व्यक्ति की मानसिक स्थिति, शारीरिक स्वास्थ्य और आर्थिक हालात पर भी पड़ता है. ये पौधे कई बार बिना वजह तनाव, पारिवारिक कलह, स्वास्थ्य समस्याएं और धन से जुड़ी परेशानियां भी पैदा करते हैं.
ऐसे में यदि आप नए साल के अवसर पर अपने घर में पौधे लगाने का सोच रहे हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि कौन-से पौधे घर में लगाने से बचना चाहिए, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे और जीवन में सुख-शांति बनी रहे.
नुकीले और कांटेदार पौधे कैक्टस, बबूल जैसे कांटेदार पौधे घर के अंदर रखने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है. इससे मानसिक तनाव, बीमारियां और आर्थिक हानि हो सकती है.
दूध निकलने वाले पौधे आक, कनेर आदि पौधों से सफेद रस निकलता है. वास्तु के अनुसार, ये पौधे घर में मानसिक अशांति, आर्थिक परेशानियां और अस्वस्थता लाते हैं.
मेहंदी का पौधा सुगंधित होने के बावजूद मेहंदी का पौधा घर में मानसिक अस्थिरता, स्वास्थ्य समस्याएं और आर्थिक परेशानियां ला सकता है.
इमली का पेड़ इमली का पेड़ घर के समीप न रखें. इसे शनि और राहु जैसे ग्रहों से जोड़ा गया है, जो कलह और बाधाओं का संकेत देता है. इससे घर में तनाव, अनबन और मानसिक अशांति बढ़ सकती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











