
Vastu Tips: बेडरूम में भूलकर भी ना रखें ये 5 चीजें, निगेटिविटी होगी दूर
AajTak
यूं तो घर का हर कमरा महत्वपूर्ण होता है, लेकिन खासतौर पर बेडरूम का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है. बेडरूम में रहने वाले कपल्स के लिए इसका अपना अलग महत्व होता है. ऐसे में अगर घर में वास्तु दोष हो जाए तो घर की शांति भंग होने में समय नहीं लगता. आपसी मन-मुटाव, लड़ाई-झगड़े, नींद आने में दिक्कत, घुटन महसूस होना और चिड़चिड़ापन होना भी वास्तु दोष का कारण हो सकता है.
यूं तो घर का हर कमरा महत्वपूर्ण है, लेकिन खासतौर पर बेडरूम का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है. बेडरूम में रहने वाले कपल्स के लिए इसका अपना अलग महत्व होता है. ऐसे में अगर घर में वास्तु दोष हो जाए तो घर की शांति भंग होने में समय नहीं लगता. आपसी मन-मुटाव, लड़ाई-झगड़े, नींद आने में दिक्कत, घुटन महसूस होना और चिड़चिड़ापन होना भी वास्तु दोष का कारण हो सकता है. अगर आपको भी अपने बेडरूम में निगेटिविटी महसूस होती है जो आपको परेशान कर रही है या किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का अहसास होता है तो इसके पीछे का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है. आइए जानते हैं ज्योतिष और वास्तु एक्सपर्ट विशाल अरोड़ा से उन चीजों के बारे में जिन्हें आपको अपने बेडरूम से निकाल देना चाहिए. कमरे में देवी-देवता की तस्वीर- बेडरूम शुक्र का स्थान माना जाता है. शुक्र को भोग का ग्रह कहते हैं. पुरुषों के लिए शुक्र उनकी पत्नी का प्रतिनिधित्व करता है. जहां शुक्र ग्रह का वास होता है वहां बृहस्पति का होना अशुभ माना जाता है. क्योंकि बृहस्पति देवगुरु हैं और शुक्र दैत्य गुरु. इसलिए इन्हें एक-दूसरे का विरोधी माना जाता है.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









