
Vastu Tips: घर में आ सकती है आर्थिक समस्या, तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें
AajTak
Vastu Tips: तुलसी का पौधा सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह घर की समृद्धि और शांति से भी जुड़ा हुआ माना जाता है. कहा जाता है कि तुलसी की सही देखभाल से घर में सौभाग्य बढ़ता है.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र केअनुसार, घर में तुलसी का पौधा होना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि तुलसी का पौधा हर विपत्ति से घर और उसमें रहने वाले लोगों की रक्षा करता है. हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है. तुलसी को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा आती है. लोग नियमित रूप से इसकी पूजा भी करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर तुलसी की ठीक से देखभाल कि जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है. तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनको तुलसी के पौधे के पास नहीं रखना चाहिए.
1. तुलसी को शिवलिंग से रखें दूर
वास्तुशास्त्र को अनुसार, जहां तुलसी रखी हो, वहां शिवलिंग नहीं रखना चाहिए. कई लोग तुलसी के गमले में शिवलिंग रख देते हैं. उसके बाद वहीं तुलसी और शिवलिंग की एक साथ पूजा करते हैं. एक पौराणिक कथा के मुताबिक, भगवान शिव ने तुलसी माता के पति का वध किया था, जिसके फलस्वरूप न तो शिव पूजन में तुलसी काम में लेते है और न ही शंख से शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं.
2. तुलसी के साथ गणेश जी का पूजन न करें
वास्तुशास्त्र के अनुसार, तुलसी के साथ गणेशजी का पूजन नहीं करना चाहिए. एक कथा के अनुसार, एक बार गणेशजी ने तुलसी का विवाह प्रस्ताव ये कह कर ठुकरा दिया था कि वो ब्रह्मचारी हैं. ये सुनकर तुलसी ने नाराज होकर उन्हें दो विवाह का श्राप दे दिया था. इसके बाद गणेश जी ने भी तुलसी को एक राक्षस से विवाह का श्राप दे दिया. इसलिए, गणेश पूजन में भी तुलसी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है.
3. तुलसी के पास जूते चप्पल न रखें

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









