
Vastu Dosh: घर में वास्तु दोष होने पर मिलते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
AajTak
Vastu Dosh: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद सकारात्मक ऊर्जा परिवार के लोगों के जीवन में सुख, स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि लाती है. वहीं नकारात्मक ऊर्जा वास्तु दोष का कारण बन सकती है.
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत गहरा महत्व है. इसे केवल घर बनाने के नियमों तक सीमित नहीं माना जाता, बल्कि यह हमारे जीवन की खुशहाली, रिश्ते और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है. माना जाता है घर का सही वास्तु परिवार में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता बढ़ाता है. वहीं, अगर घर में वास्तु दोष है, तो यह व्यक्ति के जीवन में तरह-तरह की परेशानियां ला सकता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में वास्तु दोष होने पर कुछ संकेत मिलते हैं, जिन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में.
परिवार में लगातार झगड़े होना
अगर घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े बढ़ रहे हों या बिना वजह तनाव का माहौल बनने लगे, तो यह वास्तु दोष का संकेत माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, लिविंग रूम और बेडरूम की गलत दिशा इस वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं.
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं
अगर परिवार का कोई सदस्य बार-बार बीमार पड़ता है या सभी लोगों को छोटी-छोटी परेशानियां जैसे सिरदर्द, थकान या नींद न आने से जुड़ी दिक्कत होने लगे, तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा का संकेत है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में बीमारियां लंबे समय तक बने रहना भी वास्तु दोष का संकेत हो सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











