
Vastu: बेडरूम में भूलकर भी ना रखें ये चीजें, वास्तु से जुड़ी इन 5 गलतियों के बुरे नतीजे
AajTak
ज्योतिषियों का कहना है कि अगर घर बनवाते वक्त वास्तु शास्त्र को नजरअंदाज किया जाए तो इसके बुरे नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं. इसलिए किचन, बाथरूम से लेकर मुख्य द्वार तक, हर एक एक चीज के लिए वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी माना गया है.
वास्तु के हिसाब घर की दिशा और उसके डिजाइन में कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है. ज्योतिषियों का कहना है कि अगर घर बनवाते वक्त वास्तु शास्त्र को नजरअंदाज किया जाए तो इसके बुरे नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं. इसलिए किचन, बाथरूम से लेकर मुख्य द्वार तक, हर एक चीज के लिए वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी माना गया है.
काले रंग की नेम प्लेट ना लगाएं घर के मुख्य द्वार से घर में खुशियां और समस्याएं दोनों आती हैं. इसकी ठीक व्यवस्था के बाद ही घर में सुख-समृद्धि का वास हो सकता है. इसलिए द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखें. यहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें. एक नेम प्लेट अवश्य लगाएं. ध्यान रखें कि यह काले रंग की न हो. मुख्य द्वार पर शनिवार को दीपक जलाना विशेष शुभ होता है.
जूते-चप्पल रखने की ना करें भूल घर का यह स्थान संबंध और आनंद से जुड़ा होता है. इसे ठीक करके जीवन के अवसाद और तनाव को दूर किया जा सकता है. यहा हल्की सी सुगंध की व्यवस्था जरूर होनी चाहिए. यहां ढेर सारे फूल या फूल के चित्र लगाएं. बेहतर होगा आप यहां जूते-चप्पल न रखें.
अव्यवस्थित ढंग से चीजें ना रखें इस स्थान से घर के लोगों का स्वास्थ्य देखा जाता है. रसोई घर में सूर्य का प्रकाश आए तो बहुत उत्तम होगा. रसोई घर में चीजों को व्यवस्थित रखें. इस स्थान पर हर व्यक्ति को प्रवेश न करने दें. साथ ही रसोई घर में पूजा के बाद धूपबत्ती जरूर दिखाएं.
बेडरूम में ना रखें ये चीजें इस स्थान से सुख और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. बेडरूम की दीवारों का रंग हल्का रखें. हल्का हरा या गुलाबी रंग सर्वोत्तम होगा. बेडरूम में टीवी ना लगाएं. चाहें तो हल्के संगीत की व्यवस्था कर सकते हैं. जहां तक हो सके यहां खाना खाने से भी बचें. सूर्य के प्रकाश और हवा की व्यवस्था हो तो बहुत उत्तम होगा.
बाथरूम में ना टपकता रहे पानी इस स्थान से जीवन की समस्याएं नियंत्रित होती हैं. बाथरूम को हमेशा साफ रखें. इस स्थान पर पानी की बर्बादी न करें. बाथरूम में नीले या बैंगनी रंग का प्रयोग अत्यंत लाभकारी होता है. बाथरूम में हल्की सुगंध आती रहे तो काफी अच्छा होगा. बेडरूम में नदी, तालाब, झरना, युद्ध या फिर किसी खतरनाक जानवर की तस्वीर बिल्कुल ना लगाएं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









