
Vanuatu PM on Lalit Modi: ललित मोदी ना घर के, ना घाट के... जिस देश की नागरिकता लेकर खुश हुए थे, वहां के PM ने बढ़ा दिया संकट
AajTak
वानुआतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने नागरिकता आयोग से ललित मोदी का पासपोर्ट तत्काल प्रभाव से रद्द करने को कहा है. पीएम ने कहा कि मैंने नागरिकता आयोग को निर्देश दिया है कि वह ललि मोदी का वानुआतु पासपोर्ट तुरंत रद्द कर दे.
आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने भारत का पासपोर्ट सरेंडर कर एक छोटे से देश वानुआतु की नागरिकता ले ली थी. लेकिन अब वानुआतु के प्रधानमंत्री ने ललित मोदी को झटका दे दिया है.
वानुआतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने नागरिकता आयोग से ललित मोदी का पासपोर्ट तत्काल प्रभाव से रद्द करने को कहा है. पीएम ने कहा कि मैंने नागरिकता आयोग को निर्देश दिया है कि वह ललि मोदी का वानुआतु पासपोर्ट तुरंत रद्द कर दे.
मुझे बीते 24 घंटे में यह जानकारी मिली कि इंटरपोल ने ललित मोदी को लेकर भारत सरकार की ओर से भेजे गए अलर्ट नोटिस को न्यायिक साक्ष्य के अभाव में दो बार खारिज किया था.
उन्होंने कहा कि वनुआतु का पासपोर्ट रखना एक विशेषाधिकार है ना कि कोई अधिकार. ऐसे में याचिकाकर्ताओं को वैध कारणों से ही नागरिकता लेनी चाहिए.
बता दें कि ललित मोदी ने सात मार्च को लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना पासपोर्ट सरेंडर कर दिया था. बाद में विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टी की थी कि ललित मोदी ने अपना पासपोर्ट जमा कर दिया है.
कहां है वानुआतु?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












