
Vande Bharat: तूफान-बिजली की चपेट में पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, डैमेज होने के बाद ट्रेन कैंसिल
AajTak
हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तूफान और बिजली की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी वजह से हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को आज के लिए कैंसिल कर दिया गया है.
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गई है. तूफान और बिजली की चपेट में आने की वजह से हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की विंडस्क्रीन क्षतिग्रस्त हो गई और शीशे टूट गए. जिसकी वजह से रेलवे ने आज के लिए ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है.
भद्रक रेलवे स्टेशन के प्रबंधक ने बताया कि आंधी-तूफान की वजह से ड्राइबर कैबिन के सामने के शीशे और साइड की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. इसके साथ ही बिजली की आपूर्ति भी कट गई थी. राहत की बात ये रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ. जब ये घटना हुई, उस समय ट्रेन दुलखापटना-मंजुरी रेलवे स्टेशनों के बीच में थी.
पीएम मोदी ने 18 मई को दिखाई थी हरी झंडी
बता दें कि हावड़ा-पुरी-हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती 18 मई को हरी झंडी दिखाई थी. इसके दो दिन बाद वंदे भारत का व्यावसायिक संचालन शुरू किया गया था. यह देश की 16वीं और ओडिशा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है, जो पवित्र शहर पुरी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से जोड़ती है.
गाड़ी संख्या 22895/22896 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हफ्ते में 6 दिन पटरियों पर दौड़ती है. गुरुवार को हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलती है. ट्रेन हावड़ा से सुबह 6:10 पर रवाना होती है और दोपहर में 12.35 पर पुरी पहुंचती है. वहीं, वापसी में ये गाड़ी पुरी से दोपहर 1.50 पर रवाना होती है और रात 8.30 बजे हावड़ा पहुंचती है.
देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











