
Vamika Birthday Photos: एक साल की हुई वमिका, कोहली और अनुष्का ने इस अंदाज में सेलिब्रेट किया बर्थडे
AajTak
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वमिका बुधवार (12 जनवरी) को एक साल की हो गई. उनका यह जन्म दिन काफी स्पेशल रहा...
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वमिका बुधवार (11 जनवरी) को एक साल की हो गई. उनका यह जन्मदिन काफी स्पेशल रहा. कोहली और अनुष्का ने वमिका का पहला बर्थडे साउथ अफ्रीका के केपटाउन में मनाया.
दरअसल, विराट कोहली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर हैं. इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का आखिरी यानी तीसरा टेस्ट केपटाउन में 11 जनवरी से हुआ. इसी दौरान वमिका का बर्थडे मनाया गया.
अनुष्का ने बेटी वमिका को 11 जनवरी 2021 को जन्म दिया था. उस दौरान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे. तब उन्होंने चार टेस्ट की सीरीज का पहला ही मैच खेलकर छुट्टी ले ली थी. इसके बाद वे अनुष्का के साथ मुंबई में ही मौजूद रहे थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









