
Valmiki Jayanti पर यूपी से लेकर आंध्र प्रदेश तक बड़े सियासी कार्यक्रम, समझिए क्या है वोटों का गणित
AajTak
वाल्मीकि जयंती के मौके पर हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेने से पहले नायब सिंह सैनी ने वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. शपथग्रहण के मंच से भी वाल्मीकि जयंती का जिक्र हुआ है. यूपी से आंध्र तक सियासी आयोजन हुए. दलित वोटों का गणित क्या है?
हरियाणा में नई सरकार का गठन का मौका था. नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेनी थी. शपथग्रहण से पहले नायब सिंह सैनी ने पंचकुला के मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किए, आशीर्वाद लिए. वे वाल्मीकि मंदिर भी पहुंचे. शपथग्रहण समारोह के मंच से भी वाल्मीकि जयंती का जिक्र हुआ. इधर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वाल्मीकि जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी वाल्मीकि मंदिर पहुंचे. उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश तक, सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन की बहार है.
हर पार्टी दलित वोटबैंक को अपने पाले में करने के लिए वाल्मीकि जयंती के मौके को भुनाने की कोशिश में है. बीजेपी से कांग्रेस और नॉर्थ से साउथ तक, वाल्मीकि जयंती पर इतनी सियासी हलचल है तो कहीं न कहीं इसके पीछे दलित वोटों का गणित भी है. देश की कुल आबादी में करीब 17 फीसदी आबादी दलित है. यूपी की बात करें तो महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि चित्रकूट के लालापुर में हवन-पूजन और वाल्मीकि रामायण के पाठ का आयोजन हो ही रहा, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. यूपी सरकार ने हर जिले में भजन-कीर्तन और श्रीरामचरितमानस के पाठ के साथ ही सांस्कृतिक आयोजनों का ऐलान किया है.
योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली यूपी सरकार ने तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी आयोजन के निर्देश दिए हैं. महर्षि वाल्मीकि दलित समाज के बड़े प्रतीक हैं, बड़े संत हैं और दलित पॉलिटिक्स की पिच पर मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी की लगातार ढीली होती पकड़ को देखते हुए भी बीजेपी को अपना बेस बढ़ाने का अवसर नजर आ रहा है. महर्षि वाल्मीकि बीजेपी के हिंदुत्व वाले सांचे में भी फिट हो जाते हैं. यूपी में दलित आबादी की बात करें तो कुल आबादी में करीब 20 फीसदी भागीदारी है. सूबे में दलित मतदाता बसपा के कोर वोटर माने जाते हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी वाल्मीकि जयंती के मौके पर दलित समाज को संदेश देने का मौका नहीं गंवाया. अखिलेश ने भी महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
यह भी पढ़ें: 5 OBC, 2 जाट, 2 दलित... समझिए हरियाणा की सैनी कैबिनेट का जातीय समीकरण
दिल्ली में जहां कांग्रेस के दो शीर्ष नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी वाल्मीकि मंदिर पहुंचे. नई दिल्ली से बीजेपी की सांसद बांसुरी स्वराज, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और कमलजीत सेहरावत ने भी वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. दिल्ली में भी करीब 20 फीसदी दलित हैं और बसपा का इस केंद्र शासित प्रदेश में भी ठीक-ठाक जनाधार रहा है जो आम आदमी पार्टी के उभार के बाद उसकी तरफ शिफ्ट हो गया. सत्ता का रुख तय करने में दिल्ली के दलित मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं और यही वजह है कि कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक संदेश की पॉलिटिक्स के जरिये दलितों को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती.
यह भी पढ़ें: महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार, 17 अक्टूबर को मंदिरों में होंगे श्रीराम चरित मानस पाठ और भजन-कीर्तन

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










