
Uttarkashi Tunnel Rescue: माथा चूमा, गले लगाया... जेवर गिरवी रख मजदूर बेटे के पास पहुंचा पिता फफक पड़ा, CM धामी भी हो गए इमोशनल
AajTak
Silkyara Tunnel Rescue: यूपी के लखीमपुर-खीरी से आए मजदूर मंजीत चौधरी के पिता ने बताया कि जैसे ही बेटे के उत्तरकाशी सुरंग में फंसे होने की खबर मिली हमारे होश उड़ गए थे. बेटे तक पहुंचने के पैसे नहीं थे. जेवर-गहने गिरवी रखकर पैसे जुटाए. अब सिर्फ 290 रुपये ही बचे हैं. लेकिन कोई बात नहीं बेटा तो आ गया है.
हमारा जो एक पौधा बचा था, वो हमे मिल गया... उत्तरकाशी में सुरंग के बाहर चेहरे पर मुस्कान लिए और आंखों में आंसू छिपाए एक पिता के मुंह से जब ये शब्द निकले तो हर किसी का दिल भर आया. 16 दिन बाद जैसे ही सुरंग से बेटा बाहर आया पिता ने माथा चूमकर अपने लाल का स्वागत किया. इस दौरान पिता-पुत्र दोनों भावुक हो उठे. भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा. वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और अन्य लोग उन्हें निहारते रहे.
दरअसल, ये कहानी है यूपी के लखीमपुर-खीरी में रहने वाले मंजीत चौधरी की. मंजीत उन 41 मजदूरों में शामिल था जो 12 नवंबर से सुरंग के अंदर फंसे हुए थे. जैसे ही ये खबर उसके घर पहुंची वहां कोहराम मच गया. वह अपने घर का इकलौता बेटा था. माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. ऐसे में मंजीत के पिता ने उत्तरकाशी जाकर बेटे की हाल खबर लेने की ठानी. लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वो वहां तक जा सकें.
मजबूरी में चौधरी ने घर के जेवर गिरवी रखे और 9 हजार रुपये जुटाए. इन्हीं रुपयों की मदद से वो उत्तरकाशी तक पहुंचे. उत्तरकाशी में वो बेटे मंजीत के निकलने तक सुरंग के बाहर डटे रहे. ठंड के मौसम में दिन-रात उसके इंतजार में बैठे रहे. प्रार्थना करते रहे. आखिरकार, 28 नवंबर को वो दिन आ गया जब पिता-पुत्र का मिलन हुआ. लम्हा भावुक कर देने वाला था.
मंजीत के पिता का ये वीडियो हो रहा वायरल
जब मंजीत के सुरंग से बाहर आने में कुछ ही घंटे बचे थे तो पिता ने मीडिया से बातचीत में दिल छू लेने वाली बातें कहीं. उन्होंने भावुक होकर बताया कि बड़े बेटे की एक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. वहीं, दूसरा बेटा मंजीत टनल में फंसा हुआ है. उसे खोना नहीं चाहता. हमारा जो एक पौधा बचा था, वो हमे मिल गया. बहुत खुशी है.
मंजीत के पिता कहते हैं- घर में इतने पैसे भी नहीं थे कि उत्तरकाशी पहुंचने के लिये किराया दे सकें. बेटे तक पहुंचने के लिए घर के जेवर को गिरवी रख दिया. इससे करीब 9 हजार रुपये उधार मिले. फिर उन्हीं पैसे से लखीमपुर से हरिद्वार पहुंचा और वहां से उत्तरकाशी की बस लेकर टनल साईट पहुंच गया. अब सिर्फ 290 रुपये बचे हैं. मगर कोई बात नहीं, बेटा तो आ ही गया है. बेटे का माथा चूमा, गले लगाया

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





