
Uttarakhand: भूकंप के झटके से डोली उत्तराखंड की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता
ABP News
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 बताई जा रही है.
Earthquake in Uttarakhand: उत्तराखंड में आज सुबह भूकंप के झटके लगे. जोशीमठ (Joshimath) से 31 किलोमीटर दूर सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके से लोग दहशत में आ गए. लोगों अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए. भूकंप से कहीं भी किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके काफी तेज थे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.6 रही. उत्तराखंड में जोशीमठ से 31 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण पश्चिम (WSW) में आज सुबह 05:58 बजे रिक्टर स्केल पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया.More Related News













