
Uttarakhand: 'देखते-देखते सैलाब ने घर-बाजार-सड़क सब डुबो दिया, घरों में कैद होने को मजबूर लोग', लोगों की आपबीतियां
AajTak
नैनीताल के रामगढ़ में बादल फटने से लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है. यहां मौजूद एक स्थानीय नागरिक ने कहा, मुझे 40-50 लाख का नुकसान हुआ है. मेरे घर का एक हिस्सा पूरी तरह से गिर गया. इसके अलावा मैंने मछली पालन के लिए जो टैंक बनाया था, वो भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
उत्तराखंड में बारिश ने जमकर तबाही मचाई. यहां बारिश और लैंडस्लाइड से जुड़ी घटनाओं में 52 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, राज्य के कई हिस्से ऐसे हैं, जिनमें सड़कें तक नहीं बचीं. वहीं लोगों को खाने के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है. लगातार हो रही बारिश के चलते जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. ऐसे में बाढ़ की मार झेल रहे लोगों ने अपनी आपबीतियां आजतक के साथ शेयक कीं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












