
Uttarakhand: चमोली में बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, 57 मजदूर दबे, 32 का रेस्क्यू
AajTak
उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार सुबह भयंकर बर्फीले तूफान ने तबाही मचा दी. इस तूफान में 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए थे, जिनमें से 32 को बचा लिया गया है, जबकि 25 अभी भी फंसे हुए हैं और लगातार बचाव कार्य जारी है. बीआरओ की टीम बद्रीनाथ हाइवे पर काम कर रही थी और सेना के साथ एनडीआरएफ, आईटीबीपी समेत कई एजेंसियां इस ऑपरेशन में शामिल हैं. खराब मौसम और भारी बर्फबारी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं. केंद्र और राज्य सरकारें सतर्क हैं और मौसम विभाग ने 28 फरवरी तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












