
Uttarakhand: ग्लेशियर टूटने से दबे 57 मजदूर, 16 को बचाया गया, राहत और बचाव का काम जारी
AajTak
उत्तराखंड के बद्रीनाथ में एक बड़े हादसे में हिमस्खलन के कारण 57 मजदूर दब गए हैं. आईटीबीपी और अन्य बचाव दल तेजी से राहत कार्य चला रहे हैं. इनमें से 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 41 अभी कुछ मजदूर बर्फ में फंसे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बचाव कार्यों की तैयारी की पुष्टि की है, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण यह कार्य जटिल हो गया है. सरकार बचाव कार्य में जुटी हुई है ताकि जल्द से जल्द सभी मजदूरों को सुरक्षित किया जा सके.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












